फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भविष्य के लिए डिजिटल रूप से हो रहे बदलाव को शामिल करने के लिए उनकी कंपनी को अब नए नाम ‘मेटा’ के नाम से जाना जाएगा, मार्क जुकरबर्ग इसे ‘‘मेटावर्स’’ कहते है।
मार्क जुकरबर्ग कहते है मेटावर्स
आलोचकों का कहना है की यह फेसबुक पेपर्स से दस्तावेज लीक होने के विवाद को ध्यान से भटकाने का एक प्रयास हो सकता है। हालांकि जुकरबर्ग ने कहा की उन्हें उम्मीद है कि अगले दशक के भीतर ‘मेटावर्स’ एक अरब लोगों तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘मेटावर्स’ एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा जिस पर लोग आसानी से संवाद कर सकेंगे और उत्पाद व सामग्री तैयार करने के लिए कम कर सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह एक ऐसा नया डिजिटल प्लेटफार्म होगा जो रचनाकारों के लिए ‘‘लाखों लोगों को नौकरियां सृजित करेगा।
यह घोषणा ऐसे समय पर की गई जब फेसबुक अपने अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा है। फेसबुक पेपर्स में खुलासे के बाद इसे दुनिया के कई हिस्सों में विधायी एवं जांच का सामना करना पड़ रहा है। (सोर्स)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया