Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 11 आरोपी गिरफ्तारः-

 

धर्मेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने मुकेश पुत्र छोटूलाल, छोटूलाल पुत्र बदरीलाल निवासी कुस्तला को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार करण सिंह थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी ने बदरी पुत्र मिश्रा निवासी बंदरिया का बालाजी, अभिनेश पुत्र मोहनलाल निवासी बंदरिया का बालाजी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

इसी प्रकार जीतेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने थानसिंह पुत्र कल्याणी निवासी सेवा, धारासिंह पुत्र कल्याणी निवासी सेवा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बनवारी हैड कांस्टेबल थाना बौंली ने बाबूलाल पुत्र पूरणमल, विष्णु कुमार पुत्र  रामजीलाल निवासी खटाना रोड़ बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

इसी प्रकार श्रीकिशन थानाधिकारी थाना बौंली ने रामरुप पुत्र प्यारेलाल निवासी हिन्दुपुरा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मोतीसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास ने कृष्ण पुत्र लखन निवासी जाखोलाश कलां, देवीराम पुत्र हुकमचंद निवासी गांवडी कलां गंगापुरसिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

दर्ज मुकदमात के 5 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

 

वीरसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने बुद्धिप्रकाश उर्फ बुद्धिसागर पुत्र भरत निवासी बहरावण्डा खुर्द को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना खण्डार पर धारा 323, 458 आईपीसी में दर्ज किया गया था।

 

 

 

 

इसी प्रकार गजानन्द शर्मा उपनिरीक्षक थाना बहरावण्डा कलां ने मदन मोहन उर्फ धरमू पु्त्र गणपत निवासी बालेर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बहरावण्डा पर मुकदमा नंबर 93/2021 धारा 354, 354बी, 354डी, 452, 506, 509 आईपीसी 7/8, 11/12 पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

 

 

 

 

 

इसी प्रकार शैतान सिंह थानाधिकारी थाना उदेई मोड़ ने मुस्ताक पुत्र साबुद्दीन निवासी चमनपुरा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना उदेई मोड़ पर मुकदमा नंबर 133/2021 धारा 323, 341, 354ख, 504, 307, 34 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

Police Arrested Nineteen Accused From Sawai Madhopur

 

 

इसी प्रकार भागवत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बाटोदा ने तेजराम उर्फ नाहरसिंह पुत्र हरिमोहन निवासी मोरपा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बाटोदा पर मुकदमा नंबर 138/21 धारा 382 में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार फकरुद्दीन हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने मेघराज पुत्र जगराम मीना निवासी मुई थाना रवांजना डूंगर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना रवांजना डूंगर पर मुकदमा नंबर 267/21 धारा 19/54 में दर्ज किया गया था।

 

ध्वनि प्रदूषण करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

 

मीठा लाल हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने रीवी सिंह पुत्र रमेश चन्द निवासी छार्रा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान भगवती अस्पताल के पास में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना सदर गंगापुर सिटी पर धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में प्रकरण संख्या 204/2021 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार अतर सिंह हैड कांस्टेबल थाना गंगापुरसिटी ने धारा सिहं पुत्र भरत लाल मीना निवासी खिरक़डा थाना सपोटरा करौली को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान महूकलां गंगापुर सिटी में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना गंगापुर सिटी पर धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में प्रकरण संख्या 471/2021 दर्ज किया गया।

 

 

शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

श्रीराम सहायक उपनिरीक्षक थाना उदेई मोड़ ने मनोहर सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी लुलहारा थाना लखनपुर जिला भरतपुर को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !