Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बलात्कार के आरोपियों को महज 12 घण्टे में किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपियों को महज 12 घण्टे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी कमल गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर एवं दीपक सैनी पुत्र रामलाल निवासी अल्लापुर खण्डार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया की थाना खण्डार पर दर्ज मुकदमे पॉक्सो एक्ट को गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र कुमार दानौदिया एवं शकील अहमद प्रभारी SIUCAW सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना खण्डार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

Police arrested rape accused in just 12 hours in khandar sawai madhopur

 

आरोपी कमल गुर्जर व दीपक सैनी की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये। मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण के दोनों आरोपी गांव अल्लापुर में है। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी थाना खण्डार मय जाप्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो बलात्कार जैसे गम्भीर अपराध के आरोपी कमल गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर एवं दीपक सैनी पुत्र रामलाल निवासी अल्लापुर खण्डार के विरुद्ध जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर दोनों आरोपियों को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से पूछताछ जारी हे ।

 

 

आरोपियों को बाद तफ्तीश न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वीरसिंह सहायक उप निरीक्षक ईन्चार्ज चौकी बी. खुर्द, सुरज्ञान कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल, अनिल कांस्टेबल, अमृतलाल कांस्टेबल एवं विजय सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !