Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बाल दिवस पर चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को किया नमन

 

 

 

फोटो प्रदर्शनी, बाल मेले, रैली, संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 

 

देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वाधीनता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयन्ती आज रविवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास से बाल दिवस के रूप में मनायी गयी। स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बालकों ने भाग लेकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। जिला स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी राउमावि साहूनगर में हुआ। जिसमें फोटो प्रदर्शनी, बाल मेला, संगोष्ठी सहित अन्य कई कार्यक्रम हुए। जिनमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन रहे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक ने की। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से नेहरू के जीवन एवं राजस्थान से जुड़ाव पर लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। फोटो प्रदर्शनी का जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सहित अधिकारियों एवं बालकों ने अवलोकन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को नेहरू जी के जीवन, उनके आदर्शो, स्वाधीनता आन्दोलन में उनके योगदान और आजादी के बाद राष्ट्र को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतान्त्रिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्थाओं के विकास, आर्थिक विकास, धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने में उनके योगदान के बारे में बताया।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान से प्रेरणा लेकर बच्चों को देश और समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिये। जिला कलक्टर ने चाचा नेहरू के प्रिय बच्चों को प्रदर्शनी भी दिखाई तथा स्नेहपूर्वक उनके साथ फोटो खिंचवाई, उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

Resolve to strengthen the nation by adopting the ideals of Chacha Nehru on Children's Day in sawai madhopur

 

प्रदर्शनी में  आईआईटी, आईआईएम, एम्स, भाखड़ा नांगल बांध जैसी संस्थाओं की स्थापना कर नेहरू जी ने भारत को दुनिया में ताकत और सम्मान दिलाने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार बाल गृह में भी बाल दिवस मनाया गया।

 

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल, एडीईओ घनश्याम बैरवा, पीआरओ सुरेश गुप्ता, प्रधानाचार्या ओमप्रभा आर्य, प्रधानाचार्य नीरज भास्कर, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य शिक्षक, शिक्षा अधिकारी, स्काउट गाइड तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे बने महापुरूष:-

बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालकों ने विभिन्न महापुरूषों की वेशभूषा धारण की। बालकों द्वारा महापुरूषों द्वारा किए गए महान कार्याे के बारे में जानकारी दी। रानी लक्ष्मी बाई बनी बालिका को कलेक्टर ने स्नेह से दुलारा। इसके बाद कलेक्टर एवं विद्यार्थियों ने शान्ति के संदेश के प्रतीक सफेद रंग के गुब्बारे छोडे। कलेक्टर ने बालकों के साथ सेल्फी ली तथा फोटो खिचवाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !