Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रदेश में मौसम ने ली करवट, कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू

जयपुर:- मौसम बदलने के साथ ही राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चूका है। अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पूर्वी प्रदेश के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम प्रदेश के चूरू जिले में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड तेज होने लगी है।

 

 

 

 

 

अब ठंड ज्यादा तेज होने की संभावना जताई जा रही है हालांकि अभी रात के समय में ज्यादा तेज सर्दी महसूस हो रही है। जानकारी के लिए बता दें की अधिकतम तापमान भी कई शहरों में 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। वहीं एक रात में ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है।

 

 

 

 

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। राजस्थान के अधिकतर जिलों में सुबह धुंध भी नजर आने लगी है, आगामी दिनों में भी दिनों में भी अब तेज ठंड की संभावना है।

 

 

 

राजस्थान में न्यूनतम तापमान

 

 

अगर राजस्थान में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो राजधानी जयपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 11 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 12 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 11.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 13.2 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 11.7 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 9.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 16.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

 

Weather took a turn in the rajasthan, the period of severe winter started

 

इसी प्रकार जोधपुर में 14.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 13.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7 डिग्री सेल्सियस, बारां में 10.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 12 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 9.4 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 13.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 15.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 19.4 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 9.3 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

 

 

राजस्थान में अधिकतम तापमान

 

 

वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो राजधानी जयपुर में 28 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 27.7 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 28.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 30.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 28.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 27 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 28 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 28.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 27 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 31.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस, पाली में 31.4 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 31.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 32.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 29 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ में 28.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !