Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिविर में मिला पालनहार का लाभ, आर्थिक संबल मिलने से जीवन होगा सरल

प्रेम देवी पत्नी धर्मवीर बैरवा ग्राम पाली की रहने वाली है। प्रेम के पति का निधन कुछ साल पूर्व हो गया था। प्रेम की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, जिससे प्रेम को घर परिवार चलाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। प्रेम का पालनहार योजना में नाम जुड़ा हुआ था लेकिन सत्यापन नहीं होने से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। प्रेम देवी ने सत्यापन के लिए विभागों एवं अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन काम नहीं हुआ। प्रशासन गांवो के संग अभियान के पाली में आयोजित शिविर में प्रेम ने अपनी समस्य उपजिला कलेक्टर खण्डार को बताई।

 

 

 

 

एसडीएम बंशीधर योगी ने तुरंत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को निर्देश देकर कैम्प में प्रेम से पालनहार के लिए आवेदन करवाया गया व कैम्प के दौरान आवेदन स्वीकृत किया गया। प्रेमदेवी को तत्काल पालनहार योजना का सत्यापन कर योजना का लाभ दिया गया। अब पालनहार योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की ओर से प्रेम को सहायता राशि प्राप्त होगी। इस राशि से प्रेम के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।

 

 

 

शिविर में मौके पर स्वीकृत हुई पैंशन, सामलाती भूमि का हुआ बंटवारा

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत शेषा में आयेाजित शिविर में जन्नत बानों को मौके पर ही विधवा पेंशन स्वीकृत की गई तथा इसी प्रकार ग्राम पंचायत शेषा के खातेदार जलीस पुत्र रहमुद्दीन व गुलेश पुत्र रहमुद्दीन निवासी रसूलपुरा को सामलाती भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा करवाया गया।

 

 

 

 

 

अभियान में ग्राम पंचायत शेषा के रूकमकेश मीना एवं अनोखी देवी निवासी पीलवा नदी को शिविर में मौके पर ही रोड़वेज यात्री पास जारी किए गए तथा सराउद्दीन पुत्र हबीब खां निवासी भारजा गद्दी अपने स्कूल व मकानों का पट्टा जारी करवाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत शेषा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में तब्बुसम खान का दिव्यांग आस्था कार्ड मौके पर ही बनाया गया। लाभार्थी प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुश नजर आए तथा शिविरों के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 25 नवंबर को

 

 

 

जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सदस्य (सांसद) सुखवीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में 25 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में होगी।

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सूचना एवं प्रगति रिपोर्ट समय पर भिजवाने एवं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !