Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली ऑनलाईन/ऑफलाईन चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु कार्य योजना तैयार किए जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर की सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

Meeting held to make National Lok Adalat a success in sawai madhopur

 

 

साथ ही मीटिंग में उपस्थित बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं, जलदाय, टेलीकॉम, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारीगण/ प्रतिनिधिगण को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना तैयार किए जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

 

 

प्री-लिटीगेशन प्रकरणों के आगामी लोक अदालत में अधिकाधिक निस्तारण के विशेष प्रयास करने हेतु उपस्थित विभागीय प्रतिनिधिगण को बैक एवं वित्तीय संस्थाओं के प्री लिटीगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतु व्यक्तिगत सर्वे किए जाने, अधिकाधिक प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को रैफर किये जाने तथा प्रकरणों की सूची समय पर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी सहित राजस्व विभाग, जेवीवीएनएल, जलदाय विभाग, बैंक व वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !