Thursday , 23 July 2026
Breaking News

कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के प्रभारियों की बैठक हुई आयोजित

कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरतन कोली ने आज सोमवार को ली तथा गत 1 सप्ताह में किये गए कार्यों की समीक्षा कर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अनुभाव के प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी तहसीलदारों के माध्यम से गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रकरणों में या तो खातेदारी अधिकार दिए जाएं, या फाइल निस्तारित की जाए। एडीएम ने निर्देश दिये कि विभिन्न अनुभाग से संबंधित प्राथमिक जांच के बकाया प्रकरण एवं 16 व 17 सीसीए के प्रकरणों का समय पर निस्तारण करवाएं। उन्होंने ऑडिट पैराज की पालना एवं निस्तारण अविलंब करने के भी निर्देश दिये।

 

 

A meeting of in-charges of different sections of the collectorate organized in sawai madhopur

 

उन्होंने ऑडिट पैरा के जवाब भिजवाने के निर्देश भी दिए। एडीएम ने विभिन्न दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलवाने के विचारधीन प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। इस सॉफ्टवेयर पर वर्तमान में जिले से सम्बंधित 15 प्रकरण लम्बित हैं।

 

 

 

उन्होंने डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन, ऑनलाइन नामांतकरण, मॉडर्न रेकार्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकार्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए संधारण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार भू-राजस्व वसूली एवं रोडा के प्रकरणों में वसूली के संबंध में गति लाने के निर्देश दिए। डीआईओ राजकुमार, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित अन्य अनुभाग प्रभारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !