Thursday , 23 April 2026
Breaking News

1 माह से फरार फायरिंग का आरोपी अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने एक माह पूर्व फायरिंग कर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गौरतलब है की गत 16 अक्टूबर को हरगोविन्द पुत्र रामफूल निवासी न्यू कॉलोनी जयसिंहपुरा खण्डार ने थाना खण्डार पर 16 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी की परिवादी न्यू कॉलोनी स्थित हनुमान मथुरिया कि दुकान पर बैठा हुआ था तभी अप्रार्थी जगदीश पुत्र बृजमोहन जयसिंहपुरा आया और आते ही प्रार्थी को लाठी – डण्डो से मारने लगे, जिससे प्रार्थी घायल होकर नीचे गिर गया।

 

 

 

तभी अप्रार्थी जगदीश ने पिस्टल से फायरिंग की लेकिन गोली प्रार्थी के बगल से निकल गई और प्रार्थी बाल – बाल बचा। जिस पर मुकदमा नंबर 307/21 धारा 323, 341, 307 आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।

 

Accused of absconding firing for 1 month arrested with illegal pistol

 

 

एसपी राजेश सिहं ने बताया की सुरेन्द्र दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण के निकट सुपरविजन में भगवानलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुल्जिम के घर व अन्य जगहों पर दबिश दी गई।

 

 

 

इसी दौरान कल रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगदीश गुर्जर उर्फ शुकल्या उर्फ रूपसिहं पुत्र बृजमोहन निवासी जयसिंहपुरा को रामेश्वर मोड़ खण्डार से डिटेन कर अनुसंधान अधिकारी फैयाज खान सहायक उपनिरीक्षक द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया। आरोपी को आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !