राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिला सवाई माधोपुर की ओर से जिला कलेक्टर को अध्यक्ष राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के नाम ज्ञापन सौंपकर 26 नवम्बर के कार्य व्यवस्थार्थ हेतु दिये गये आदेश को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि राजस्व मण्डल का आदेश नियम विरूद्ध तथा न्यायालय आदेशों के प्रति अवमाननापूर्ण होने के कारण प्रत्याहारित करना चाहिए।

उन्होने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि तहसीलदार के पद पर पदोन्नती कार्यवाही शत प्रतिशत पूर्ण की जावे। किसी कारण पदोन्नती नहीं हो पा रही है तो अतिरिक्त कार्य व्यवस्था हेतु पदोन्नती हेतु पात्र प्रत्येक संवर्ग को आनुपातिक रूप से समान अवसर प्रदान किये जाने चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया