Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तारः- 

 

 

पुरषोत्तम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने मस्तराम पुत्र सावलराम मीना निवासी सारसोप को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जरदार खान सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने दीपक प्रजापत पुत्र अमर लाल निवासी खिरखिड़ा हाल ईट भट्टा अलीगंज रोड़ गंगापुर सिटी, सद्दाम पुत्र जाईद निवासी नई बस्ती महुकलां गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार प्रकाश चन्द हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने मोहर सिह पुत्र चिरंजी निवासी सेवा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार ममता महिला हैड कांस्टेबल थाना बाटोदा ने ओमप्रकाश पुत्र हजारी निवासी नाननवास को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

दर्ज मुकदमात के 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

शिवचरण उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने कृष्णकुमार पुत्र उत्तम चन्द निवासी नृसिंह कॉलोनी वार्ड नंबर 28 माल गोदाम के पास गंगापुर सिटी, सत्यनारायण शर्मा पुत्र स्व. भोलाराम शर्मा निवासी सुनारों के मन्दिर के पीछे कल्याण जी गेट गंगापुर सिटी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 226/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी ता.हि. में दर्ज किया गया था।

 

 

Police Arrested eleven Accused From Sawai Madhopur

 

जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

मीठालाल हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने घनश्याम पुत्र रामरतन निवासी वार्ड नंबर 7 जनता कॉलोनी मिर्जापुर कमल पुत्र अग्रसेन निवासी निमोदा थाना सपोटरा जिला करौली हाल निवासी लोधा बस्ती मिर्जापुर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि आरोपियान अम्बेडकर धर्मशाला के पास गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1050 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

ध्वनि प्रदूषण करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

 

रमेश चन्द हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने हरिकेश पुत्र पैमाराम माली निवासी ताजपुर मोड़ चूली गंगापुर सिटी को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी रेल्वे अस्पताल के पास गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना गंगापुर सिटी पर धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में प्रकरण संख्या 505/2021 दर्ज किया गया।

 

 

इसी प्रकार इकरार हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने प्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी छाबा थाना मण्डावरी जिला दौसा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी रिद्धी – सिद्धी अस्पताल के पास गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना उदेई मोड़ पर धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में प्रकरण संख्या 295/2021 दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !