रबी 2021-22 फसल मौसम के लिए एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के माध्यम से ऋणी व गैर ऋणी एवं बटाईदार कृषकों के लिए जिले में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सहायक निदेशक उद्यान चन्दप्रकाश बडाया ने बताया कि योजना के तहत जिले में रबी 2021-22 मौसम के तहत टमाटर फसल आदि सूचित है। जिसका बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है।

बीमा टमाटर फसल बीमित राशि 84 हजार रूपये प्रति हैक्टेयर है। जिसका कृषक द्वारा 5 प्रतिशत प्रीमियम देय होगा। उन्होंने बताया कि बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 1800116515 पर बीमा से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही नजदीकी कृषि कार्यालय या उद्यान कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया