राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम, रणथंभौर रोड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने शिविर में उपस्थित बच्चों एवं अन्य आमजन को बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में दिव्यांगजन के आत्म सम्मान, लोक कल्याण और सुरक्षा की प्राप्ति के लिए दिव्यांगजन की सहायता करना, जीवन के सभी पहलुओ में दिव्यांगजन के सभी मुद्दो को बताना, इस बात का विश्लेषण करना कि सरकारी संगठन द्वारा सभी नियम और नियामकों का सही से पालन हो रहा है या नहीं तथा समाज में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना और गरीबी घटाना आदि के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही बताया कि ज्यादातर लोग यह भी नही जानते कि उनके घर के आस-पास कितने लोग दिव्यांग है। समाज में उन्हें बराबर का अधिकार मिल रहा है अथवा नहीं। अच्छी सेहत और सम्मान पाने के लिए तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें सामान्य लोगों से कुछ सहायता की जरूरत है इसलिए इस दिवस को मनाया जाता है। नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित किये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया