Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आचार्य श्री महाश्रमण के स्वागत में उमड़ा सवाई माधोपुर

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य श्री महाश्रमण जी की अहिंसा यात्रा के सवाई माधोपुर प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर हर कोई महाश्रमणमय होता हुआ नजर आया। ऐसा लग रहा था मानों सारा सवाई माधोपुर ही आचार्य महाश्रमण के स्वागत में उमड़ पड़ा हो।
अपनी अहिंसा यात्रा के दौरान दूसरे दिन आज सोमवार को सुबह आचार्य महाश्रमण ने शहर के महावीर भवन से आदर्श नगर साहूनगर के लिए विहार किया। इस दौरान उनके सैकड़ों अनुयायियों ने मंगलाचरण किया। श्रद्धालुओं का रैला आचार्य श्री के साथ साथ चल रहा था।
रास्ते भर जगह-जगह स्वागत द्वारा लगाकर सभी समाज के लोग आचार्य महाश्रमण का स्वागत करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आतुर दिखाई दिया। आचार्य महाश्रमण ने साहूनगर स्कूल में बने पांडाल में सभी धर्मों के धर्मालम्बियों को सत्य, अहिंसा और नैतिकता का पाठ पढ़ाया।
Sawai Madhopur gathered to welcome Acharya Shri Mahashraman
इस दौरान उन्होंने सभी को सद्भावना और नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पांडाल में मौजूद लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। इसके बाद एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य श्री के शिष्य कुमार श्रमण ने मीडियाकर्मियों को आचार्यश्री की अहिंसा यात्रा की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि हिन्दू कोई धर्म नहीं है। हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिन्दू है। हिन्दुत्व जीवन जीने की पद्धति है। उन्होने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ ही संस्कार विकसित करने के लिए परिवार में ही अच्छी बाते सिखाई जानी चाहिए क्योंकि बच्चे संस्कार परिवार में ही सीखते हैं।
जिले में आचार्य श्री महाश्रमणजी की अहिंसा यात्रा 19 दिसम्बर तक रहेगी। 14 दिसम्बर को आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा सूरवाल, 15 को भगवतगढ़, 16 को चौथ का बरवाड़ा, 17 को डिडायच, 18 को शिवाड़ में प्रवास करते हुए टोंक जिले में प्रवेश करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !