राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने चेतना दिव्यांग संस्थान एवं रूकमणी वृद्धाश्रम रीको एरिया, खैरदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टाफ की स्थिति, डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था, विशेष रीडर की उपलब्धता, दिव्यांग बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
प्राधिकरण सचिव ने मौके पर उपस्थित चेतना दिव्यांग संस्था के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार शर्मा को दिव्यांग बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

संस्थान में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए।
कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित दिव्यांग बालकों एवं कर्मचारियों के लिए सेनेटाईजर, मास्क आदि का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया