Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रेलवे कॉलोनी में अवैध शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर रेलवे कॉलोनी अंबेडकर नगर जटाशंकर महादेव मंदिर के पास अवैध शराब का ठेका बंद कराने की मांग लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की महेंद्र पुत्र गोपाल रेगर ने जटाशंकर महादेव मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी में अवैध तरीके से शराब का ठेका संचालित कर रखा है। जिससे मोहल्ले में असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है।
साथ ही असामाजिक तत्व गुंडागर्दी करते हैं। मोहल्ले में रह रही महिलाओं को घर से बाहर निकलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पॉपी पुत्र सुखजी ने शराब के ठेके के समीप ही अंडे का ठेला लगाकर असामाजिक तत्व को पनाह देता है।
Memorandum submitted regarding the demand to stop illegal liquor contract in Railway Colony
अवैध शराब का ठेका मंदिर के पास होने से लोगों की धार्मिक आस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है। खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। इससे मोहल्लेवासियों ने परेशान होकर शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर राजेंद्र वर्मा, घनश्याम, भगवती लाल, कमलेश, रमेश चंद, मनोज रेगर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, कंचन देवी, संतोष, नर्मदा, महेंद्र कवरिया पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, कैलाशी देवी और अंजलि आदि कई मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !