सवाई माधोपुर प्रगतिशील महिला फेडरेशन ने सीएए और एनआरसी आन्दोलन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आंदोलन वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर महिला फेडरेशन के कार्यकर्ता रेलवे कॉलोनी में एकत्रित हुए।

महिला फेडरेशन की महासचिव शबनम बानो ने बताया कि सीएए और एनआरसी कानून मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार और जोर जुल्म करने के उद्देश्य से सरकार नए-नए नियम कानून ला रही है। जिन्हें आम जनता अपने वोट की ताकत से सरकार को बताएगी की जितना जुल्म करें उतना ही आम जनता मजबूती के साथ एकजुट होकर खड़ी होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया