Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सवाई की बेटी सीमा ने मिसेज एशिया इंडिया 2021 फर्स्ट रनरअप का जीता खिताब 

राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल:- सीमा मीणा

 

सवाई माधोपुर के छोटे से गांव सेलू के मथुरालाल मीणा की पुत्रवधू और भारजा नदी गांव की बेटी सीमा मीणा ने मिसेज एशिया इंडिया 2021 फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। इस शो का फिनाले उदयपुर में हुआ। यह सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है। इस शो में पूरे इंडिया से टॉप 40 मॉडल का सिलेक्शन किया गया है।

 

 

जिसमें सवाई माधोपुर के छोटे से गांव सेलू की सीमा मीणा ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 40 में जगह बनाई और इस शो में विजेता का खिताब जीता। इस शो के ऑडिशन मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में हुए। इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया, एक्टर रोहित खंडेलवाल, सार्थक चौधरी एवं मीनू वर्मा उपस्थित थे।

 

 

इस शो के फिनाले में कई राउंड हुए। जिसमें मॉडल सीमा मीणा ने अपना बेस्ट टैलेंट दिखाकर मिसेज एशिया इंडिया फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया और इस शो मे इन्हें सुपरमॉडल का अवार्ड भी मिला है। उन्हें सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया रोहित खंडेलवाल द्वारा क्राउन पहनाया गया।

 

 

Sawai's daughter Seema meena won the title of Mrs Asia India 2021 first runner up in rajasthan

 

लड़कियों के लिए बनना चाहती है रोल मॉडल

 

सीमा मीणा ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन उदयपुर में दिए थे। उनके मेंटर जया मीणा द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली। उन्होंने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था। यह खिताब जीतने के लिए उनके पति आशीष मीणा, माता संपत देवी एवं पिता बृजलाल मीणा का बहुत सपोर्ट रहा। सीमा मीणा ने यह खिताब जीतकर अपने गांव, समाज और राजस्थान का नाम रोशन किया है।

 

 

सीमा ने आगे बताया कि वह इसके बाद इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि में विशेष रूप से लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हूं जो कि हमारे समाज में लड़कियों को पढ़ाई के लिए या अन्य किसी टैलेंट के लिए बाहर नहीं भेजा जाता है। अपनी बेटीयो को आगे बढ़ने का मौका दें। जिससे वे समाज का नाम रोशन कर सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !