Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

प्रभारी सचिव ने विद्यालयों एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, 3 अध्यापक निलंबित

अन्य कार्यालयों का भी किया औचक निरिक्षण, कई को मिली चार्जशीट, नोटिस 

जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने आज सोमवार को जिला मुख्यालय सहित जीनापुर के राजकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया तथा कई को चार्जशीट एवं नोटिस थमाए गए।
प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने सोमवार को जयपुर से आते समय जीनापुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं किसान सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। सुबह साढे दस बजे दोनों केन्द्र के ताले लटके मिले।

 

 

इसके लिए जीनापुर के ग्राम विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारी सवाई माधोपुर रामावतार मीना को पर्यवेक्षणीय दायित्व में लापरवाही पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी सचिव राबाउमावि मानटाउन पहुंचे, यहां विद्यालय के कार्मिकों को धूप सेकते हुए पाया। प्रयोगशाला निरीक्षण के दौरान उपकरणों पर धूल जमा मिली। उपकरण लंबे अरसे से प्रयोग में नहीं लिए गए थे।

 

 

 

प्रयोगशाला का प्रयोग नहीं किए जाने पर दो लेब असिस्टेंट कमलेश एवं विनोद को 17 सीसीए की चार्जशीट एवं लक्षिता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी विद्यालय के विशाल चौधरी एवं सीमा मीना व्याख्याता को प्रयोगशाला काम में नहीं लेने पर एवं प्रधानाचार्या रेणु भास्कर को पर्यवेक्षण दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर नोटिस देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

 

 

 

इसके बाद प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। यहां निरीक्षण करने पर वाटरकूलर एवं शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताई। चिकित्सालय में नि:शुल्क दवा योजना के अंतर्गत कई दवाईयां उपलब्ध नहीं होने पर पीएमओ को खरीखोटी सुनाई।

 

 

In-charge secretary inspected schools and district hospital, 3 teachers suspended

 

 

उन्होंने चिकित्सालय समय पर चिकित्सकों द्वारा अपने घर पर मरीज देखने की प्रेक्टिस को गंभीरता से लिया तथा पीएमओ को चिकित्सकों की बैठक आयोजित कर ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होने सामान्य चिकित्सालय के भवन की रंगाई, पुताई एवं मरम्मत करवाने के लिए आरएमआरएस से करवाने के निर्देश दिए। उन्होने सामान्य चिकित्सालय में निशुल्क जांच की व्यवस्था सुबह आठ बजे से रात्रि 8 बजे तक करवाने के निर्देश दिए।

 

 

 

वहीं ओपीडी की व्यवस्था शाम के समय भी करवाने के संबंध में प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी सचिव लगभग पौने एक बजे राबाउप्रावि आवासन मंडल पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान 4 में से 3 शिक्षक गैर हाजिर थे। विद्यालय में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। जब प्रभारी सचिव ने इस बारे में उपस्थित शिक्षक से पूछा तो उन्होंने परीक्षा होने का बहाना बनाया।

 

 

 

प्रभारी सचिव ने परीक्षा की समय सारणी की जांच तो परीक्षा समय दोपहर 1.30 बजे तक था, जबकि पौने एक बजे ही एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं था। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सचिव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक ने शिक्षिका सुनीता मीना, शिक्षक रामकिशन मीना और ममता जैन को निलंबित कर इनको खण्डार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !