Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

न्यू पेंशन स्कीम अधिसूचना की प्रतियां जलाकर जताया विरोध 

न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाॅयज फैडरेशन ऑफ राजस्थान (एनपीएसएफआर) के बैनर तले बुधवार को प्रदेश भर में प्रान्तव्यापी आन्दोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में न्यू पेंशन स्कीम लागू करने की अधिसूचना की प्रतियां जलाकर योजना के दायरे में आ रहे कर्मचारियों ओर अधिकारियों ने विरोध जताया।
संगठन के जिला आईटी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि 22 दिसम्बर 2003 को संसद में पुरानी पेंशन योजना के स्थान पर न्यू पेंशन स्कीम लागू करने की अधिसूचना पारित हुई थी। जिसमें जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवा में नियुक्त कार्मिकों पर म्यूचल फण्ड आधारित न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) लागू करने का प्रावधान किया गया।
Protest against New Pension Scheme notification by burning Holi in sawai madhopur
एनपीएस में सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाली पेंशन की अनिश्चितता के चलते , एनपीएस के नाम से कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह की जा रही कटौती को शेयर मार्केट में लगाये जाने के कारण जनवरी 2004 के बाद केन्द्र व राज्य सेवाओं में कार्यरत कार्मिक एनपीएस के स्थान पर पुनः पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत अधिसूचना पारित होने की तिथि को प्रतिवर्ष अधिसूचना का दहन करते हुए योजना के प्रति अपना विरोध प्रकट करते हैं। इस दौरान ममता गर्ग, बेबीनाज, ममता शर्मा, चौथमल सिंहल और सत्यनारायण मीना सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !