ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा आयोजन तैयारी बैठक 24 दिसंबर को

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा 27 एवं 28 दिसंबर को दो-दो पारियों में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली वाली ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की तैयारी व्यवस्थाओं के संबंध में तैयारी बैठक 24 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा समन्वयक डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में केन्द्राधीक्षक, अति केन्द्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर, सतर्कता दल के सदस्य भाग लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया