Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. गंगापुर सिटी उपखंड के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए महेश शर्मा

आई.एफ.डब्ल्यू.जे उपखंड गंगापुर सिटी की बैठक हुई संपन्न

 

 

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे) गंगापुर सिटी उपखंड की बैठक आज गुरुवार को डाक बंगला हॉल में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।

 

 

 

बैठक में जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के साथ ही पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया। गंगापुर सिटी उपखंड अध्यक्ष महेश शर्मा ने संगठन की शक्ति और एकजुटता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर सहयोग की भावना रखने पर बल दिया गया।

 

 

 

जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों से संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें निष्पक्ष रुप से संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

 

mahesh sharma re-elected ifwj gangapur city president

 

 

बैठक में आई.एफ.डब्ल्यू.जे गंगापुर सिटी उपखंड सदस्यों ने सर्वसम्मति जताते हुए वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर जिले के पदाधिकारियों एवं स्थानीय पत्रकारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया।

 

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरकचंद जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकद्दस खान, राजेश गोयल और संगठन के स्थानीय पत्रकार दिनेश सिंहल, मदन मोहन गर्ग, रमेश भौड, लड्डू शर्मा, पंकज शर्मा, सलीम खान, दिनेश चंद अग्रवाल, पवन शर्मा, राजेश आर्य, यादराम तसीवाल और उत्तम मीना मौजूद रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !