Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शौच करने गई 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, महज 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने शौच करने गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को 24 घंटे के अंदर जैमला गांव से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को जैमला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना बाप में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कर बताया था कि 19 दिसंबर की रात में करीब 8 बजे उसकी पुत्री जिसकी आयु 16 साल है जो शौच करने घर से बाहर गई हुई थी, जो अब तक वापस घर पर नहीं पहुंची है।

 

 

 

जब उसे घर के बाहर देखा तो वह घर के आस-पास भी नहीं थी, तब परिवार के सदस्यों ने रातभर खोजबीन की तथा खोजते-खोजते सुबह के 9 बजे बच्ची अज्ञात सुनसान स्थान पर बेहोशी हालत में संदिग्ध अवस्था में मिली।

 

 

बच्ची को होश आने पर पुछा तो उसने बताया कि मैं शौच करने घर से बाहर निकली तब वहां पहले से ही घात लगाये बैठे आरोपियों ने मुझे जबरन पकड़कर बाइक पर बैठाया और मुझे अपने सुनसान मकान पर ले गया। जहां जबरदस्ती मेरे साथ रातभर बलात्कार किया, जिसके चलते मैं बेहोश हो गई।

 

Rape with a 16-year-old minor girl who went to the toilet, the accused arrested in just 24 hours in jodhpur

 

पीड़िता के पिता द्वारा पेश रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान वृताधिकारी वृत फलोदी द्वारा शुरू किया गया। जिस पर एसपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला अपराध की श्रेणी में आने से मामले की गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी बाप को अतिशीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है।

 

 

जिस पर दीपक कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी और पारस सोनी वृताधिकारी वृत फलोदी के निकट सुपरविजन में दीपसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बाप मय जाब्ता के द्वारा सूचना एवं तकनीकी श्रोत के आधार पर डाटाबैस तैयार कर आरोपी हडमानराम निवासी जैमला पुलिस थाना बाप को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !