भाजपा राजस्थान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रवक्ता, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त सह आचार्य डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने फिरोजाबाद जिले के जसराना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु राजस्थान से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी का दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी को जसराना विधानसभा क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने हेतु सभी का आव्हान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया