Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्वच्छ टैक्नोलॉजी चेलेन्ज प्रतियोगिता में अच्छी रेंक दिलाने के लिये शहरवासियों से अपील

आवासन एवं शहरी कार्य मन्त्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की टूलकिट के अनुसार स्वच्छ टैक्नोलॉजी चेलेन्ज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत सिटीजन, एनजीओ या किसी भी सिटीजन ग्रुप से स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु जीरो डंप, सोलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट (गीले कचरे से खाद बनाना, सूखे कचरे से उपयोगी व सजावटी वस्तुए बनाना) प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट (प्लास्टिक/पॉलिथिन की रोकथाम के लिये कपडे/जूट के थैले बनाना व वितरित करने का कार्य, शादी समारोह में डिस्पोजल कप, प्लेट इत्यादि के बदले स्टील के बर्तन का ईस्तेमाल) पारदर्शिता (digital enablement) social inclusion (ऐसे कार्य जिनसे सफाई कर्मचारीयो व कचरा बिनने वालो की कार्यशैली में बेहतर परिणाम आया हो) उक्त क्षेत्र में किये गये कार्य करने के संबंध में 7 जनवरी तक प्रस्ताव/सुझाव आमंत्रित किये जाते है। उत्कृष्ठ दो प्रस्ताव/सुझाव को नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जावेगा। इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 कुल 7500 अंको को होगा। जिसके अंतर्गत 185 अंको की स्वच्छ टैक्नोलॉजी चेलेन्ज प्रतियोगिता रखी गई है।

 

Appeal to the residents of the city to get a good rank in the clean technology challenge competition

 

उक्त प्रतियोगिता में नगर निकाय को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अच्छी रैंकिग प्राप्त करने हेतु प्रतियोगिता के निर्धारित मापदण्डो के अनुसार अंक दिये जावेगे। इस चैलेंज के तहत निकायो को कमेटी गठन से लेकर शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूता के लिए किये गये कार्य एवं प्रचार-प्रसार, तथा किये गये कार्यो के अनुसार अलग-अलग अंक मिलेगे।

 

 

 

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष सरकार द्वारा बड़ा बदलाव करते हुये शहर और कस्बो को रैंकिग देने के साथ-साथ जिला रैकिंग भी जारी की जायेगी। सर्वेक्षण में पहले 3 स्थानो पर आने वाले शहरो को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। पहले स्थान पर आने वाले जिले को  5.00 लाख रूपये, दूसरे स्थान पर 2,50 लाख, तीसरे स्थान पर 1.50 लाख, चौथे स्थान पर 1.00 लाख, पॉचवे स्थान पर 75000 रूपये का नगद ईनाम मिलेगा।

 

 

स्वच्छ टैक्नोलॉजी चेलेन्ज प्रतियोगिता में निम्न प्रकार अंक मिलेगे:-

 

निकाय स्तर पर कमेटी गठन के 10 अंक, चैलेंज में आवेदन प्राप्त करने के लिये सोशल मिडिया 10 अंक, शिक्षण संस्थान में कार्यशाला के 10 अंक, व्यापार संघ की बैठक के 10 अंक, विभिन्न संगठनो की कार्यशाला के 10 अंक, इनके द्वारा प्रचार-प्रसार करने के 40 अंक, आवेदन प्राप्त करने हेतु हैल्प डेस्क लगाने पर 30 अंक, उत्कृष्ठ आवेदन को सम्मानित करने पर 25 अंक मिलेंगे।

 

आमजन प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी/सहभागिता के लिये नगर परिषद कार्यालय में हैल्पडेस्क पर संपर्क कर प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी लेवे साथ ही अपने प्रस्ताव/सुझाव परिषद के साथ साझा करते हुये अपनी भागीदारी निभा कर परिषद को प्रतियोगिता में अधिक से अधिक अंक दिलाने में अपना सहयोग देवे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !