Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अर्चना मीना ने पत्रकार नववर्ष मिलन समारोह का किया आयोजन

 
पत्रकार बंधुओं के कंधों पर होती है समाज के सामने सच्चाई लाने की बड़ी जिम्मेदारी – अर्चना मीना

होटल अनुराग पैलेस की डायरेक्टर एवं समाजसेविका अर्चना मीना द्वारा आज रणथंभौर रोड़ स्थित अपने निवास पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पत्रकार बंधुओं के लिए पत्रकार नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए अर्चना मीना ने कहा कि पत्रकार बंधुओं के कंधों पर समाज के सामने सच्चाई लाने की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसमें उन्हें भी हम सबका सहयोग मिलना आवश्यक है। वह समाज के उस प्रकाश की भांति हैं जिसके बिना सही और गलत रास्ते का चुनाव करना आमजन के लिए संभव नहीं है।

 

अर्चना ने कहा कि सकारात्मक संभावनाओं की वकालत में यदि कोई निर्भीक होकर सर्वाधिक सशक्त आवाज बुलंद करता है तो वह पत्रकार ही है। पत्रकारों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अर्चना ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यही कलम और वाणी की शक्ति से इस नूतन वर्ष में हमारा समाज और संपूर्ण देश पूर्वाग्रहों व नकारात्मक सोच से निकलकर एक नवीन तेजोमय सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होगा।

 

 

Social Activist Archana Meena organized journalist new year meeting ceremony in sawai madhopur

 

 

इस अवसर पर मौजूद अर्चना मीना की माँ व दौसा सांसद जसकौर मीना ने भी सभी उपस्थित पत्रकारों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता वह शक्ति है जो सोई पड़ी मानवता को झकझोर कर जगाती है, नए विचार बिंदु देती है और क्रांतिकारी परिणामों की जननी बनती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के बीच यदि स्वस्थ्य व सार्थक समन्वय हो तो देश का विकास दोगुनी गति से संभव हो सकता है। इस अवसर पर उन्होंने उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कृषि क्षेत्र में की जा रहे नवाचारों, सामाजिक, शैक्षणिक आर्थिक एवं राजनीतिक कार्यों के बारे में जानकारी दी और साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह के अर्चना मीना के पिता श्रीलाल मीना ने भी उपस्थित पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !