Saturday , 6 June 2026
Breaking News

स्वाद इतना कि नकली रिवाल्वर दिखाकर लूटने आए पानीपूरी, 2 गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के समीपवर्ती ग्राम मूडपुरी और रामबास के बीच गत शुक्रवार की रात को 2 बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तोल दिखाकर पानी पूरी बेचने वाले से लूट करने का प्रयास किया। इस बीच सड़क पर चल रहे राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने दोनों लुटेरों को पकड़कर उनसे पिस्तोल छीन ली।

 

 

इसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पप्पू पुत्र किशनलाल निवासी मूडपुरी खुर्द ने रिपोर्ट दी कि वह गत शुक्रवार की रात को गोविंदगढ़ में पानी पूरी बेचकर अपने गांव मूडपुरी की ओर जा रहा था। इस दौरान कलाधारी आश्रम के पास 2 बाइक सवार युवक पानी पूरी खाने वहां रुके। लेकिन पप्पू के पास पानी पूरी का पानी नहीं होने से उसने पानी पूरी खिलाने से मना कर दिया।

 

gol gappas came to rob by showing pistols two arrested in rajasthan

 

इस दौरान एक युवक बाइक से नीचे उतरा और पीड़ित की कनपटी पर पिस्तोल तानकर बोला की आज जितने भी पैसे कमाए है वो उसे दे दे। इस दौरान पीड़ित घबरा गया एवं चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बदमाश ग्रामीणों को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तो पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर उनकी बाइक से चाबी निकाल ली।

 

 

ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़कर उनसे पिस्तोल छीन इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अजय बैरवा निवासी तिलकपुरी जिला भरतपुर और मोहित बैरवा निवासी निठारी थाना मालाखेड़ा बताया है। पिस्तोल की जांच करने पर वह नकली निकली। दोनों आपस में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !