Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पतंगबाजी पक्षियों की जान पर बनी बड़ी आफत

जयपुर: पतंगबाजी पक्षियों की जान पर आफत बड़ी बन गई है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन लगभग 390 पक्षी घायल हुए है। पतंग की डोर से कटकर लगभग 20 पक्षियों की मौत हुई। घायल पक्षियों का पक्षी उपचार केंद्रों पर इलाज जारी है। तीसरे दिन पतंगबाजी से 850 से अधिक पक्षी घायल हो चुके है। लगभग 90 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मकर संक्रांति पर 150 से अधिक पक्षी पतंगबाजी से घायल हो चुके हैं।

 

 

About 390 birds injured on the second day of Makar Sankranti in jaipur rajasthan

 

 

घायल पक्षी वन विभाग, रक्षा संस्थान व होप एंड बियोंड के शिविरों में लाए गए हैं। पक्षियों का इलाज चिकित्सा शिविरों में किया जा रहा है। घायल पक्षियों में सर्वाधिक कबूतर, चील, कौवे और तोते भी शामिल हैं। मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से पक्षियों की सुरक्षा को लेकर अपील की थी। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऊँची पतंग, खुला आकाश, परिंदों की सुरक्षा, हो हमारा प्रयास। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पक्षियों के विचरण का समय है। अत: दोपहर के समह ही पतंग उड़ाएं, जिससे पक्षी पतंग की डोर से घायल न हों सके। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि पतंगबाजी हेतु चायनीज मांझे, लोहे और कांच से बने धागे और विषाक्त पदार्थों से बने धागों का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है।

 

 

मकर सक्रांति से एक दिन पहले आज पतंगबाजी के दौर ने कई बेजुबान पक्षियों के पर काट दिए है। पतंग की डोर में फंसकर गुरुवार को लगभग 69 बेजुबान पक्षी घायल हुए थे। वहीं करीब 10 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई थी। रक्षा संस्थान, होप एंड बियोंड एवं वन विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों में घायल पक्षियों का इलाज किया जा रहा है। घायल पक्षियों के इलाज के लिए वन विभाग ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जयपुर में केवल 4 जगहों पर पक्षी उपचार केंद्र बनाए। 13 जनवरी से 15 जनवरी तक के लिए जयपुर शहर में पक्षी उपचार शिविर लगाए गए थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !