कोरोना की गाइडलाइन की पालना के तहत सभी जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में झंडारोहण की जिम्मेदारी गहलोत सरकार के मंत्रियों को दी गई है। हालांकि 15 मंत्री ऐसे भी जिन्हें झंडारोहण की जिम्मेदारी अपने गृह जिले में दी गई है।
गहलोत सरकार के 15 मंत्री गृह जिले में करेंगे झंडारोहण
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गहलोत सरकार के 15 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें झंडारोहण करने की जिम्मेदारी अपने गृह जिले में ही दी गई है। मंत्रियों में बीडी कल्ला, हेमाराम चौधरी, रामलाल जाट, शांति धारीवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, परसादी लाल मीणा, अशोक चांदना, रमेश मीणा, प्रमोद जैन भाया, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, सुखराम विश्नोई, टीकाराम जूली और विश्वेंद्र सिंह शामिल हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किए जाएंगे जिसमें बुजुर्ग एवं स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे।

यह मंत्री करेंगे इन जिलों झंडारोहण
भजन लाल जाटव – सवाई माधोपुर, जाहिदा खान – धौलपुर, रमेश मीणा – करौली, महेंद्रजीत मालवीय – बांसवाड़ा, सालेह मोहम्मद – जैसलमेर, गोविंद मेघवाल – गंगानगर, ममता भूपेश – झुंझुनू, शांति धारीवाल – कोटा, लालचंद कटारिया – अजमेर, परसादी मीणा – दौसा, शकुंतला रावत – सीकर, उदयलाल आंजना – चित्तौड़गढ़, महेश जोशी – पाली, रामलाल जाट – भीलवाड़ा, विश्वेंद्र सिंह – भरतपुर, हेमाराम चौधरी – बाड़मेर, टीकाराम जूली – अलवर, अशोक चांदना – बूंदी, मुरारी मीणा – प्रतापगढ़, बीडी कल्ला – बीकानेर, प्रमोद जैन – बारां, सुखराम विश्नोई – जालौर, प्रताप सिंह खाचरियावास- उदयपुर, बृजेंद्र ओला – चूरू, सुभाष गर्ग – जोधपुर, राजेंद्र गुढ़ा – टोंक, अर्जुन बामणिया – डूंगरपुर, राजेंद्र यादव – नागौर और भंवर सिंह भाटी – राजसमंद में गणतंत्र दिवस का तिरंगा फहराएंगे।
इन 3 जिलों में कलेक्टर करेंगे झंडारोहण
जयपुर- राजन विशाल, झालावाड़- डॉ. भारती दीक्षित एवं हनुमानगढ़- नथमल डिडेल जिला मुख्यालय पर झंडारोहण करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया