Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

अजमेर की बेटी गौरी ने बढ़ाया राजस्थान का नाम, प्रधानमंत्री बालिका पुरस्कार से हुई सम्मानित

राजस्थान के अजमेर जिले की 13 वर्षीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट गौरी महेश्वरी ने सम्पूर्ण देश में प्रदेश एवं अजमेर का नाम रोशन किया है। गौरी महेश्वरी को आज सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बालिका पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया है।

 

 

 

वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यह पुरस्कार गौरी महेश्वरी को दिया है। गौरी इन दिनों अजमेर जिले के विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान न्यू कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रही है। गौरी को यह इनाम उनकी कैलीग्राफी विधा के लिए प्रदान किया गया है।  आपकी जानकारी के लिए बता दे की गौरी कैलीग्राफी की 150 शैली की जानकार हैं एवं अभी तक उनके द्वारा 1500 से अधिक लोगों को इस विधा की जानकारी दी गई है।

 

Ajmer daughter Gauri extended the name of Rajasthan

 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए गौरी महेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उनके प्रेरणा स्त्रोत है और जिस तरीके से पीएम ने उनके एवं अन्य बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा है, उससे उनकी हौसला अफजाई हुई है।

 

 

इस दौरान गौरी ने कहा कि वे एक मोबाइल एप के माध्यम से अपने जैसे बच्चों को प्लेटफार्म देना चाहती हैं ताकि उनकी विधा और प्रतिभा को एक आधार मिल सके। इस मौके पर अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप ने भी कहा कि गौरी महेश्वरी राजस्थान का गौरव है और यह बहुत सौभाग्य की बात है कि इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए पूरे राजस्थान से अजमेर की इस बेटी सेलेक्ट हुई है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !