Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

मोरपा डाकघर में लाखों रुपयों के गबन का मामला, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

मोरपा गांव में खाताधारकों की राशियों के गबन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मोरपा डाकघर पर उपभोक्ताओं की सुकन्या एफडी एवं बचत खातों के माध्यम से जमा करवाई हुई रकम हजम करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मोरपा बांया-मलारना डूंगर तहसील बामनवास सवाई माधोपुर के पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों ने सुकन्या योजना, टीडी, एफडी, आरपीएलआई और बचत खाता खुलवा रखे है।

 

 

जिसमें खाताधारकों द्वारा समय-समय पर प्रतिमाह पैसे जमा कराते थे। जिसकी एंट्री पासबुक में मयसिल एवं ब्रांच पोस्टमास्टर के हस्ताक्षर है। लेकिन वहां पर कार्यरत पोस्टमास्टर जसराम जब अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ और जेल भेज दिया गया। लेकिन बाद में जब उपभोक्ता अपने जमा कराए हुए पैसे एवं निकासी के लिए मलारना डूंगर उप डाकपाल के पास पहुंचे तो वहां पता चला कि उनके द्वारा जांच कराए गए लगभग 14 खातों की राशि पासबुक के अनुसार नहीं मिली।

 

Case of embezzlement of lakhs of rupees in Morpa post office in sawai madhopur

 

इसके अलावा अभी खाताधारकों की पासबुकें मोरपा डाकघर में ही रखी हुई थी। जिसकी सूचना उपभोक्ताओं ने प्रधान डाकघर अधीक्षक सवाई माधोपुर को दी। लेकिन बाद में (ए.एस.पी डाकघर) गंगापुर सिटी के द्वारा ग्रामीणों की गैर मौजूदगी में डाकघर का ताला खोलकर वहां से रिकॉर्ड उठा लिए गए। खाताधारकों ने डाकघर अधीक्षक से मांग की थी की डाकघर का ताला सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में खोला जाएं और जितनी पासबुकें हैं उनकी गिनती उनके सामने की जाएं। साथ ही संबंधित रिकॉर्ड की प्रतिलिपियों पर ग्रामीण व सरपंच के हस्ताक्षर करवाएं।

 

 

तब डाकघर अधीक्षक ने आश्वासन दिया था की डाकघर का ताला आपकी मौजूदगी में ही खोला जाएगा। लेकिन बाद में  ग्रामीणों की गैर मौजूदगी में ही चोरी-छुपे ताला खोल दिया गया। जिससे उपभोक्ताओं की पासबुकों का उन्हें कोई पता नहीं चला। जिससे खाताधारकों की पासबुकों को गायब करने और पोस्ट ऑफिस द्वारा किए गए गबन को दबाने का अंदेशा है। इस मामले को लेकर खाताधारकों ने डाकघर अधीक्षक सवाई माधोपुर से मांग की है की संबंधित डाकघर की ग्रामीणों के सामने सभी खातों की जांच करवाई जाएं और पोस्ट ऑफिस में जमा कराई गई राशि उपभोक्ताओं को वापस मिले। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !