Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक आज शनिवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए सभी उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि जिले में 57 हजार 57 ऐसे लाभार्थी है जिनकी मृत्यु /पलायन/ विवाह हो जाने के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से हटाए जाने योग्य है।

 

Instructions given to remove the names of ineligible beneficiaries from the National Food Security Scheme

 

 

जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को ऐसे लाभार्थियों को अविलंब हटाकर उनकी जगह नवीन या पेंडिंग नाम जोड़ेने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। जिला कलेक्टर ने समस्त उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को 14 दिवस के अंदर लाभार्थियों की सूची का भौतिक सत्यापन कर अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के निर्देश दिए हैं ताकि आने वाले समय में सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति को मिलेगा। बैठक में समस्त उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !