Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह राजपूत पुत्र शम्‍भू सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी सवा साल से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुनील कुमार के सुपरवीजन में सुरेन्‍द्र कुमार दानोदीया अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक व अनिल कुमार डोरिया पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण सवाई माधोपुर के निर्देशन में आरोपी की तलाश व दस्‍तायाब हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम में टीनू सोगरवाल उप निरीक्षक, हनुमान सहायक उप निरीक्षक पुलिस चौकी ईसरदा, जीतराम कांस्टेबल एवं ओमप्रकाश कांस्टेबल शामिल थे।

 

 

गठित टीम द्वारा सवा साल से फरार चल रहे आरोपी सोनू सिंह राजपूत पुत्र शम्‍भू सिंह राजपूत निवासी कुम्‍भकोट थाना सुकेत जिला कोटा ग्रामीण को काफी अथक प्रयासों के कोटा से दस्‍तायाब किया गया। आरोपी बड़ी ही चालाकी से कोटा में जगंल में स्‍थित कोटा स्‍टोन की फैक्‍टीयों में काम कर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना छुपाव कर रहा था। टीम ने आरोपी को अनुसंधान अधिकारी अनिल कुमार डोरिया, पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण सवाई माधोपुर के समक्ष पेश कर आज सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को को कल मंगलवार को पॉक्‍सो न्‍यायालय सवाई माधोपुर में पेश किया जाएगा।

 

Police arrested absconding accused for kidnapping minor girl at chauth ka barwada in sawai madhopur

 

घटना का विवरण:- परिवादी अनिल कुमार पुत्र त्रिलोक चन्द निवासी विज्ञानशाला के पास बैरवा मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर हाल कुमकोट खान थाना सुकेत जिला कोटा ने रिपोर्ट में बताया कि गत दिनांक 24/10/2020 को शाम के 4 बजे करीब मेरी बहन हमारे गांव से दुसरे मामा के घर पर जाने को कहकर गई थी। देर शाम तक घर पर वापस नहीं लोटी।

 

 

रिपोर्ट पर थाना चौथ का बरवाड़ा पर मुकदमा गत दिनांक 05/11/2020 को दर्ज किया गया एवं अनुसंधान पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण सवाई माधोपुर के द्वारा किया गया। प्रकरण में धारा 16/17 पॉक्‍सो एक्‍ट का अपराध अनुसंधान से प्रमाणित होने पर आरोपी सोनू सिंह राजपूत पुत्र शम्‍भू सिंह राजपूत निवासी कुम्‍भ कोट थाना सुकेत जिला कोटा को गिरफ्तार किया गया जो की सवा साल से फरार चल रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !