Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 15 जनों को धरा

शांति भंग करने के 8 आरोपी गिरफ्तारः-

 

राधेश्याम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने विनोद सिंह पुत्र विरेनप्रताप सिंह निवासी लोकाही थाना हुजरपुर जिला बहराईच उत्तरप्रदेश हाल अलीगढ़ श्याम सुमन ढाबा पुलिस थाना अलीगढ़ जिला टोंक, मनोज मीना पुत्र शंकर लाल मीना निवासी रामनगर पुलिस थाना सोंप जिला टोंक, सुरेश सैनी पुत्र बाबुलाल सैनी निवासी बरड़ा अलीगढ़ पुलिस थाना अलीगढ़ जिला टोंक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जोधराज हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने बलराम पुत्र हरिमोहन निवासी गोठडा थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार कुसुमलता थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर ने गोलू उर्फ गणेश पुत्र गिर्राज प्रसाद, शैतान सिंह पुत्र रामकरण निवासीयान जुवाड़ थाना रवांजना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार प्रेमप्रकाश सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने सीताराम पुत्र प्रहलाद निवासी आदर्श नगर बी थाना मानटाउन को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हरसुख सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने दिनेश कुमार पुत्र दिलीप सिंह  निवासी साहुनगर सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

पप्पूलाल सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने कमलेश मीना पुत्र रामनिवास मीना निवासी जुवाड थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम जुवाड में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 54 पब्बे देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना रवांजना डूंगर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार पप्पूलाल सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने भरतलाल पुत्र कमलेश निवासी चितारा थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम चितारा और लहसोडा के रास्ते पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 67 पब्बे देशी व अग्रेंजी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना रवांजना डूंगर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Police arrested 15 Accused in sawai madhopur

 

ध्वनि प्रदूषण करने का 1 आरोपी गिरफ्तार:-

 

पप्पूलाल सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने दिनेश बैरवा पुत्र बंशीलाल निवासी भारजा का टापरा थाना रवांजना डूंगर को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम रवांजना चौड़ में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना रवांजना डूंगर पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

फकरुद्दीन हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर बाबूलाल पुत्र ग्यारसी लाल बैरवा, पूरण पुत्र प्रभूलाल बैरवा, राजेन्द्र पुत्र रामपाल बैरवा, रामदयाल पुत्र गणेश बैरवा निवासीयान बलवन खुर्द को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि आरोपियान सोसायटी गोदाम खानपुर में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1030 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना रवांजना डूंगर पर मामला दर्ज किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !