Saturday , 7 March 2026
Breaking News

“बदलेगा माधोपुर” नवाचार के तहत नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने अधिकारियों को नगर परिषद क्षेत्र की नियमित सफाई करवाने के दिये निर्देश

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने “बदलेगा माधोपुर” नवाचार के तहत आज गुरूवार को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र का दौरा कर शहर की सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेवीवीएनएल, पीएचईडी के स्थानीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए “बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में फैली गंदगी, सड़कों पर हो रहे गड्ढों, पेयजल लाइन के लीकेज, विद्युत पिल्लर बॉक्सो को ढ़कने तथा ओपन वायरिंग को सही करवाने के लिये निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने गुरूवार को प्रातः नगर परिषद क्षेत्र में हम्मीर ब्रिज, रणथम्भौर सर्किल, मण्डी रोड़, आलनपुर अहिंसा सर्किल और रणथम्भौर रोड़ पर सफाई कार्यों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयुक्त नवीन भारद्वाज को सफाई व्यवस्था में सुधार करने तथा कचरे को ढोने वाले वाहन में प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिये ताकि ओवरलोड कचरा सड़क पर न फैले।

 

Under the Badlega sawai Madhopur innovation, the cleanliness arrangements in the city council area inspection

 

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सड़कों पर जमा मिट्टी को उठाने तथा रोड़ के दोनो ओर बने नाले व नालियों की सफाई करवाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिये। कलेक्टर ने नगर परिषद के कार्मिकों को नियमित साफ-सफाई करने व सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने हम्मीर ब्रिज पर क्षतिग्रस्त फुटपाथ को सही करवाने के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने व्यापारियों, प्रतिष्ठान मालिको एवं दुकानदारों से अपने आगे साफ-सफाई रखने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा प्रतिष्ठानों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की समझाइश की। इस पर सभी ने “बदलेगा माधोपुर” अभियान को पूर्ण सफल बनाने का संकल्प जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !