रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रक जब्त किए है। साथ ही पुलिस ने दो चालकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिल डोरिया के सुपरविजन कुसुमलता थानाधिकारी रवांजना डूंगर के निर्देशन मे अवैध बजरी परिवहन की कार्रवाई करते हुए दो ट्रक दस चक्का में तुड़ी के कट्टों के नीचे अवैध रुप से बजरी भर परिवहन करते हुए मिले।

जिन्हे को पकड कर जप्त किया गया। इसके साथ ही ट्रक चालक रमेश पुत्र बन्ना लाल निवासी जोला बरोनी जिला टोंक एवं रामविलास पुत्र रामसहाय निवासी सोहेलया बरोनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुसुमलता थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर, नन्दराम सहायक उप निरीक्षक, आबिद अली हेड कांस्टेबल, धर्मराज कांस्टेबल, राजपाल कांस्टेबल, बसराम कांस्टेबल एवं मोरपाल कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया