Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता से निखरेगी मतदाताओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति

15 मार्च तक है प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि

 

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक वोट की महत्ता को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। 25 जनवरी से शुरू इस प्रतियोगिता में 15 मार्च तक भाग लिया जा सकेगा। आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम ‘माई वॉटर इज माई फ्यूचर पावर ऑफ वन वोट‘ है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

 

 

क्विज कॉन्टेक्स्ट, वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट, पोस्टर डिजाइन कॉन्टेस्ट, सॉन्ग कॉन्टेस्ट और स्लोगन कॉन्टेस्ट की श्रेणियों में प्रत्येक वोट की महत्ता को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शाते हुए आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest पर उपलब्ध है। पांचों श्रेणियों में आवेदन 15 मार्च तक ईमेल के माध्यम से मेल आईडी voter-contest@eci.gov.in पर प्रेषित किये जा सकेंगे।

 

National voter awareness competition will enhance the creative expression of voters

 

स्वीप सलाहकार ने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों के साथ-साथ प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए उन्हें इस अभियान में शामिल होने और प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि स्वस्थ लोकतंत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के साथ-साथ मतदाताओं की रचनात्मक जागरूकता भी आवश्यक है। इसी को मद्देनजर रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अभिषेक खन्ना, एसडीएम कपिल शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !