Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 21 में विधानसभा नियन्त्रण कक्ष किया स्थापित

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों/ध्यानाकर्षण प्रस्तावों/आश्वासनों आदि के उत्तर मय पूरक सूचना समय पर संकलित कर भिजवाने एवं उन पर नियंत्रण रखने के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 21 में दूरभाष नम्बर 07462-220602 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष सार्वजनिक व राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष दो पारियों में संचालित किया जायेगा, जो प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करेगा। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट महेन्द्र पाल शर्मा मोबाईल नम्बर 9414553081 को विधानसभा प्रश्न नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 वार रूम को विधानसभा नियन्त्रण में समाहित किया गया है। उन्होंने कोविड-19 वार रूम में नियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 वार रूम के साथ-साथ विधानसभा नियन्त्रण कक्ष का कार्य भी सम्पादित किया जाये। विधानसभा सत्र संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारी/तहसीलदार एवं संबंधित विभागाध्यक्ष को सत्र के दौरान पालना सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने के निर्देश भी दिये है।

 

Establishment of assembly control room in room number 21 of the collectorate in sawai madhopur

 

नियन्त्रण कक्ष में इन कार्मिकों की लगाई ड्यूटी:-

 

प्रथम पारी में प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सूचना सहायक सीताराम बैरवा मोबाईल नम्बर 8875892500, कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार शर्मा 8302976809 एवं कनिष्ठ सहायक नीतेश मीना 8824861247 को नियुक्त किया है तथा द्वितीय पारी में अपरान्ह 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक सूचना सहायक देवेन्द्र वर्मा 7737701894, कनिष्ठ सहायक कपिल गोयल 9772368925 एवं कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह गुर्जर 9982102432 को नियुक्त किया है। इसी प्रकार रिजर्व पारी के लिये कनिष्ठ सहायक जयवंत महावर मोबाईल नम्बर 8949234707 एवं सांख्यिकी निरीक्षक सतीश कुमार बैरवा 8949271560 को नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !