Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता कार्ययोजना तैयारी बैठक हुई आयोजित

‘‘माय वोटर इज माय फ्यूचर-पावर ऑफ वन वोट’’ थीम पर 5 श्रेणियों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

 

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में शनिवार को जिला परिषद सभागार ग्रामीणा प्रकोष्ठ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वीप प्रभारी अभिषेक खन्ना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता एवं प्रत्येक वोट के महत्व को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शाने के लिये ‘‘माय वोटर इज माय फ्यूचर-पावर ऑफ वन वोट’’ थीम पर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता प्रारंभ की गई है।

 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है। प्रतियोगिता 5 श्रेणीयों में क्रमशः क्वीज कॉन्टेस्ट, विडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट, पोस्टर डिजाईन कॉन्टेस्ट, सॉन्ग कॉन्टेस्ट एवं स्लोगन कॉन्टेस्ट के तहत आयोजित की जा रही है।

 

National voter awareness competition action plan preparation meeting held in sawai madhopur

 

प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी https://ecisveep.nic.in/contest वेबसाइट पर देखी जा सकती है तथा प्रतियोगी अपनी सभी प्रविष्टियां 15 मार्च 2022 तक ई-मेल voter-contest@eci.gov.in पर भी प्रेषित कर सकते हैं। स्वीप प्रभारी ने प्रतियोगिता के संबंध शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देने तथा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को शामिल करवाने के निर्देश दिये।

 

 

बैठक में जिला नोडल अधिकारी ईएलसी कॉलेज सवाई माधोपुर हरिचरण मीना, कॉलेज नोडल अधिकारी गोपाल सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग रिचा चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कालूराम मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !