Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने गणेशधाम पर श्रमदान कर लोगों को किया जागरूक

कलेक्टर की अभिनव पहल, “बदलेगा माधोपुर”, शहर को क्लीन सिटी बनाने पर विशेष जोर

 

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय को क्लीन सिटी बनाने के लिए जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज शनिवार को “बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत गणेशधाम से शेरपुर हैलिपेड तक श्रमदान कर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कलेक्टर सुरेश कुमार ओला प्रतिदिन सवाई माधेापुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये सफाई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है।

 

 

इस दौरान वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस के जवान, सिविल डिफेन्स की टीम, नगर परिषद के कार्मिक, सफाई कर्मी, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी जिला कलक्टर की अभिनव पहल “बदलेगा माधोपुर” अभियान को सफल बनाने के लिये दस-दस मीटर के एरिये में अलग-अगल टीम बनाकर सफाई कार्य कर श्रमदान किया। इस दौरान रोड़ के दोनों ओर फैली गंदगी, वन क्षेत्र में पड़ी पॉलिथीन, कांच के टुकड़े, प्लास्टिक व कांच की बोतले, कंटीले झाड़, चाय व पानी के डिस्पोटल, तम्बाकू के पाउचों को नगर परिषद द्वारा संचालित ओटो टीपर गाड़ी में डालकर डिस्पोजल किया गया।

 

Sawai Madhopur Collector Suresh kumar ola made people aware to make the city clean and beautiful

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि सफाई कार्य करने से रणथंभौर का स्वरूप निखरेगा और पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने गंदगी करने वाले होटल संचालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल करने के लिये अधिकारियों निर्देशित किया। सभी होटल संचालकों को अपने आस पास के क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्थाओं में सुधार करने एवं प्रतिष्ठानों का सौन्दर्यकरण करवाने की समझाइश की।

 

 

जिला कलक्टर ओला ने गणेश धाम पर सफाई कार्यों में सहयोग करने वाले सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगे भी सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिये इसी तरह कार्य किया जाएगा। उन्होंने रणथंभौर टाईगर रिजर्व एवं सवाई माधोपुर शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिये कड़ी मेहनत से कार्य करने की बात कही।

 

 

उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस सहित अन्य उपस्थितजन को अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिये प्रेरित किया। इस दौरान उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक संजीव कुमार शर्मा, उप वन संरक्षक जयराम पाण्डेय, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर परिषद सवाई माधेापुर गर्जेन्द्र सिंह, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र हर्षित खण्डेलवाल, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !