Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बामनवास थाना पुलिस की कार्रवाई । हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बामनवास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर की गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी रामविश्वास पुत्र प्रेमराज निवासी भोपा की ढाणी भांवरा बामनवास को गिरफ्तार किया है।

 

 

एसपी सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं  तेजकुमार पाठक सीओ बामनवास के निकट सुपरविजन में बृजेश मीना थानाधिकारी थाना बामनवास के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक रामावतार, विजय यादव कांस्टेबल, अशोक यादव कांस्टेबल, भजन लाल कांस्टेबल की टीम द्वारा थाना बामनवास पर पंजीबद्ध मुकदमा नम्बर 26/2022 धारा 323, 341, 452, 436, 427, 302, 34, 504 आईपीसी में आरोपी रामविश्वास पुत्र प्रेमराज निवासी भोपा की ढाणी भांवरा बामनवास को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

Bamanwas police station arrested murder accused within 24 hours

 

घटना का विवरण:- एसपी सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गत शुक्रवार, दिनांक 11/02/2022 को परिवादी मंगल्या मीना निवासी भोपा की ढाणी भांवरा ने रिपोर्ट पेश की, कि रामविश्वास व उसके पिता प्रेमराज ने मेरे व मेरे भाई के साथ मारपीट की व छप्परों में आग लगा दी। मारपीट से आई चोटों से भाई भौरया उर्फ भौरीलाल की मृत्यु हो गई। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया व थानाधिकारी को शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थानाधिकारी थाना बामनवास ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी रामविश्वास पुत्र प्रेमराज को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बृजेश कुमार थानाधिकारी बामनवास, रामावतार सहायक उप निरीक्षक, रामवीर सिंह हेड कांस्टेबल, डिप्टी सिंह कांस्टेबल, विजय यादव कांस्टेबल, अशोक यादव कांस्टेबल एवं भजन लाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !