Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय टास्क फोर्स अवैध खनन समिति की मासिक बैठक हुई आयोजित

जिला स्तरीय टास्क फोर्स अवैध खनन समिति की बैठक आज सोमवार को जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकथाम के लिये जिले में किये जा रहे विशेष प्रयास के लिये पुलिस अधीक्षक की प्रशंषा की।

 

 

उल्लेखनीय है कि जिले में चैक पोस्टों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, चैक पोस्टों की निरन्तर समीक्षा कर पता लगाया जा रहा है कि कहीं वैकल्पिक रास्तों से तो बजरी का अवैध परिवहन नहीं हो रहा है, ऐसा पाए जाने पर चैक पोस्ट चेंज कर दी जाती है। आमजन द्वारा दी जा रही सूचना का तत्काल सत्यापन कर प्रभावी कार्रवाई की गई है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावी बताया तथा अपराध रोकथाम के लिये पुलिस को समय पर सूचना देने की आमजन से अपील की।

 

Monthly meeting of District Level Task Force Illegal Mining Committee organized in sawai madhopur

 

समेकित बाल संरक्षण योजना की त्रैमासिक बैठक आयोजित:- समेकित बाल संरक्षण योजना की क्रियान्वयन समीक्षा की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलक्टर ने बाल संरक्षण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियांवयन की अधिकारियों से जानकारी लेकर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिला कलक्टर ने बालकों की देखरेख के लिए संचालित संस्थाओं की स्थिति पर चर्चा कर संबंधित संस्थाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के संबंध में निर्देश दिए कि इन समितियों को पुनर्जीवित किया जाए। बैठक में बाल कल्याण समिति द्वारा इस त्रैमास में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !