Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बौंली उपखण्ड एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय बौंली एवं पंचायत समिति कार्यालय बौंली का औचक निरीक्षण कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने पंचायत समिति कार्यालय बौंली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका की जांच, रोजगार गारंटी योजना की प्रगति, रोजगार दिवस, श्रमिकों के नियोजन की स्थिति एवं वेजरेट के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने उपखण्ड कार्यालय बौंली का निरीक्षण कर बकाया कार्यों के निस्तारण की स्थिति, नामांतरण, सीमाज्ञान, सीलिंग, सरप्लस भूमि, पेंशन कार्य एवं ऑनलाईन भूमि रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश उपखण्ड अधिकारी को दिये। उन्होंने सभी कार्मिको को कार्यालय में समय पर आने एवं कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

 

The meeting of the block level officers was taken after inspecting the subdivision and panchayat committee office

 

उपखण्ड स्तर के अधिकारियों की ली बैठक:- इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने उपखण्ड कार्यालय बौंली के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की विभागीय समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन से प्राप्त होने वाले परिवादों/प्रकरणों एवं लंबित समस्त परिवादों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

 

बैठक में विभिन्न विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बिजली, पेयजल, मनरेगा, टूटी सड़कों, सफाई व्यवस्था की शिकायतों पर सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करवाने के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !