Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने अवैध धारदार छुररा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने अवैध धारदार छुररा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रवि जाटव पुत्र नत्थी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई के द्वारा जिले में वांछित अपराधियों एवं बदमाशान की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

 

Police arrested an accused with illegal sharp knife in gangapur city sawai madhopur

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खीची गंगापुर सिटी एवं मुनेश कुमार उपअधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम प्रभारी योगेन्द शर्मा थानाधिकारी वजीरपुर द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि जाटव पुत्र नत्थी निवासी रायपुर वजीरपुर सवाई माधोपुर को अवैध हथियार (धारदार छुररा) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला पंजिबंद्ध किया। इस दौरान पुलिस टीम में योगेन्द्र शर्मा थानाधिकारी, विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल एवं जितेन्द्र सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !