Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 22 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 15 आरोपी गिरफ्तारः-

 

रूपसिंह एएसआई थाना मलारना डूंगर ने नंदलाल पुत्र रामरतन निवासी कुण्डेरा थाना कोतवाली, खैमराज पुत्र हंसराज निवासी कुण्डेरा थाना कोतवाली, अब्दुल गनी उर्फ बिल्लू पुत्र फकरूद्दीन निवासी कुण्डेरा थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर, नेमीचन्द पुत्र हरगोविन्द, पप्पू पुत्र हरगोविन्द, रविराज पुत्र रामकेश, प्रेमचन्द पुत्र हरगोविन्द, शिवराज पुत्र रामकेश मीना धर्मराज पुत्र हरगोविन्द, राजेन्द्र पुत्र हरगोविन्द, धर्मराज पुत्र हरगोविन्द निवासीयान बिच्छीदोना थाना मलारना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार पूरूषोत्तम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने दिलखुश पुत्र बाबू लाल निवासी मीना मौहल्ला थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, योगेश पुत्र अमृतलाल निवासी डूंगरी थाना खण्डार जिला सवाईमाधोपुर व देव नारायण पुत्र कमरपाल निवासी सुरेल थाना बनेठा जिला टोंक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार राजरोसी सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने शिवजी पुत्र सीताराम माली निवासी चक छावा वार्ड थाना गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

दर्ज मुकदमात के 3 आरोपी गिरफ्तारः-

इसी प्रकार योगेन्द्र सिंह थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने बाबूलाल पुत्र हीरालाल, जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र बाबूलाल निवासीयान खोरपुरा (कुसांय) थाना वजीरपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना वजीरपुर पर मुकदमा नंबर 25/2022 धारा 323, 353 ता.हि. में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार शैतान सिंह थानाधिकारी थाना उदेई मोड़ ने प्रकाशी पत्नि प्रेमराज मीना निवासी सैंगरपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना उदेई मोड़ पर प्रकरण संख्या आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार समय सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बाटोदा ने दीपक पुत्र हेमराज निवासी शेरपुर थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बाटोदा पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।

 

Police arrested 22 Accused in sawai madhopur

 

अवैध देशी शराब बेचते 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

हरभान सिहं थाना कोतवाली ने विनोद राव पुत्र रामसहाय निवासी कोडयाई थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर हाल निवासी अम्बेडकर कॉलोनी सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी धमूण कलां अण्डर ब्रिज पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 54 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार कप्तान सिहं एएसआई थाना कोतवाली ने विरेन्द्र पुत्र साधूसिहं निवासी रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी कुण्डेरा बस स्टैण्ड के पास शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 52 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार हेमेन्द्र पाल हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने राजाराम पुत्र मिठ्या निवासी अम्बेडकर कॉलोनी वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम परीता रोड़ वजीरपुर के पास में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 45 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना वजीरपुर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार जगदीश प्रसाद एएसआई थाना सदर गंगापुर सिटी ने पप्पू पुत्र केदार निवासी ईट का भट्टा थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी अलीगंज रोड़ ईट का भट्टा हनुमान मंदिर के पास में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !