Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महाराजा व जमवाय कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित महाराजा व जमवाय महाविद्यालय की मान्यता रद्द कराने की मांग को लेकर आज गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निजी महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

 

पूर्व छात्र संघ अघ्यक्ष दिनेश मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित एक निजी महाविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं से अवैध फीस वसूली की जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है तथा उन्हें कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। इस दौरान चैनसिंह गुर्जर, अमन चौधरी, आशीष मीणा एवं अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।

 

 बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

 

छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं करने पर भूख हड़ताल पर बैठे गए है। छात्र-छात्राओं ने बताया की पूर्व में भी कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए है। जब तक कॉलेज की मान्यता रद्द नहीं हो जाती तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

 

Students protested demanding cancellation of recognition of Maharaja and Jamway College in sawai madhopur

 

पूर्व में भी किया था प्रदर्शन

 

इस संबंध में छात्र-छात्राओं ने पूर्व में भी विद्यार्थियों ने कई बार प्रदर्शन किया था और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन उस वक्त जिला प्रशासन ने मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था परन्तु अब तक महाविद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !