Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने गुमशुदा पप्पू उर्फ ओमप्रकाश को महज दो घंटे में किया दस्तयाब 

वजीरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुए वृद्ध को महज 2 घंटे में दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वृद्ध पप्पू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र चौथ्या बैरवा को मीना बडौदा के जगंल से दस्तयाब किया है।

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, सुरेश कुमार खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं मुनेश मीना पुलिस उपाधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी के निकटतम सुपरविजन में योगेन्द शर्मा थानाधिकारी थाना वजीरपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुये वृद्ध पप्पू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र चौथ्या उम्र 60 साल निवासी बडौली को गुमशुदा होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये तलाश की गई तो वृद्ध मीना बडौदा के जगंल में पाया गया, पुलिस ने पप्पू उर्फ ओमप्रकाश को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। जिससे गुमशुदा व्यक्ति के परिवारजन मे खुशी का माहौल है।

 

Police caught missing Pappu alias Omprakash in just two hours in sawai madhopur

 

घटना का विवरणः- परसराम पुत्र सुकाराम निवासी बडौली पुलिस थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर ने आज शुक्रवार को थाना वजीरपुर पर रिपोर्ट दी कि मेरा साडू पप्पू उर्फ ओमप्रकाश कल दिनांक 17-02-2022 को शादी में गया था जो रात को बिना बताए कही चला गया। जिसे काफी तलाश किया लेकिन कही नहीं मिल रहा है, जो दिमागी तौर पर बीमार है। पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट पर एमपीआर नंबर 02/2022 दर्ज की गई थी।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में शामिल सदस्य :– योगेन्द्र कुमार थानाधिकारी वजीरपुर, हेमेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, तेजवीर सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !