Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 17 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 13 आरोपी गिरफ्तारः-

 

योगेन्द्र कुमार थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने ओमप्रकाश पुत्र सोम्वायार निवासी रायपुर, प्रियांकेश मीना पुत्र महेशचन्द मीना निवासी फुलवाड़ा, राकेश कुमार मीना पुत्र महादेवा मीना निवासी फुलवाड़ा पेपट थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।इसी प्रकार नेमीचन्द हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने काडू उर्फ इजाजुद्दीन पुत्र जकरुद्दीन निवासी दौंदरी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार धर्मेन्द्र सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने मुकेश पुत्र जगदीश निवासी आलनपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार इकबाल खुर्शीद सहायक उपनिरीक्षक थाना सूरवाल ने अभिमन्यु उर्फ मस्तराम पुत्र रामजीलाल निवासी बन्धा तथा तेजसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना सूरवाल ने आशाराम पुत्र कालु नाथ निवासी सेलू थाना सूरवाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार नारायण सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना मलारना डूंगर ने शरीफ पुत्र नसरूद्दीन निवासी रसूलपुरा थाना मलारना डूंगर को व दिलीप सिंह हैड कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर ने, रामधन पुत्र रघुनाथ निवासी नीमोद थाना मलारना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार नौसाद खान सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने दीपक बैरवा पुत्र काडूराम बैरवा निवासी किशन की झोंपडी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जगदीश प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने चेतराम मीना पुत्र घनश्याम मीना निवासी निमोदा खेडला थाना सपोटरा हाल निवासी बड़ी महुं थाना गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मुरारी लाल हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने अब्दुल रहमान पुत्र छोटे खान निवासी मस्जिद के पास गंगापुर सिटी, इस्माइल खान पुत्र दौलत खान निवासी अमनपुरा सालोदा मोड़ गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

लखन लाल हैड कांस्टेबल थाना सूरवाल ने राजेश गुर्जर पुत्र रामभजन निवासी त्रिलोकपुरा थाना सूरवाल को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सूरवाल पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

Police arrested 17 Accused in sawai madhopur

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

बृजेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने त्रषिकेश पुत्र मोतीलाल निवासी कड़ी झोपड़ी थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम तलावड़ा में पेट्रोल पम्प के सामने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1350 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

ध्वनि प्रदूषण करने का 1 आरोपी गिरफ्तार:-

 

धनराज सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने चेतराम पुत्र रामनिवास निवासी फरासपुर को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सीपी हॉस्पीटल के सामने गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना सदर गंगापुर सिटी पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

1 वारंटी गिरफ्तार:-

 

पुरूषोतम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने फरार वारण्टी विजय पुत्र हंसराज मीना निवासी मोतीपुरा भरतुन थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफतार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर द्वारा प्रकरण संख्या 358/2021 सरकार बनाम विजय में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !