Sunday , 6 September 2026
Breaking News

छात्र-छात्राओं ने अवैध फीस वसूली को लेकर फिर किया प्रदर्शन, कॉलेज की मान्यता हो रद्द 

महाराजा हम्मीर और जमवाय बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही अवैध फीस वसूली को लेकर आज शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की है। छात्र-छात्रा दोपहर करीब 12 बजे से 3:30 बजे तक कलक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते रहे है। ऐसे में लालसोट-कोटा मेगा हाइवे जाम रहा।

 

यातायात पुलिस द्वारा वाहनों को अम्बेडकर सर्किल होते हुए डायवर्ट किया गया। दोपहर करीब 3:00 बजे खण्डार विधायक अशोक बैरवा छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। छात्राओं ने विधायक को समस्या से अवगत करवाया। इस पर विधायक अशोक बैरवा ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मोबाइल पर वार्ता कर कॉलेज की मान्यता रद्द करने का आग्रह किया। मंत्री द्वारा मान्यता रद्द करने का आश्वासन देने के बाद वहां से हटकर छात्र-छात्रा धरने पर बैठ गए।

 

कॉलेज के छात्र बैठे भूख हड़ताल पर

 

छात्र नेता दिनेश चंद मीणा ने बताया कि महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर कॉलेज के पांच छात्र अभिषेक शर्मा, चेनसिंह गुर्जर, उदयसिंह, महेन्द्र गुर्जर और आलोक मीणा कलक्ट्रेट के सामने धरना देकर भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उन्होंने बताया कि जब तक कॉलेज की मान्यता रद्द नहीं होगी तब तक वे भूख हड़ताल पर रहेंगे।

 

Students again demonstrated against illegal fee recovery in sawai madhopur

 

हर बार मिल रहा आश्वासन पर नहीं हो रही कार्रवाई

छात्रा अनुराधा गुप्ता एवं प्रीति मीणा आदि ने बताया कि छात्र-छात्रा महाविद्यालय द्वारा की जा रही अवैध फीस वसूली को लेकर करीब दो महीने से अधिक समय से धरना – प्रदर्शन कर महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे है। लेकिन उसके बावजूद उन्हें हर बार मान्यता रद्द करने का आश्वासन देकर धरने से हटा दिया जाता है, लेकिन महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने में मंत्री और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। ऐसे में छात्र-छात्राओं में रोष है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर मान्यता रद्द करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !