Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भाजपाइयों ने कांग्रेस के बजट को बताया केवल झूठी घोषणा

कांग्रेस का बजट केवल झूठी घोषणा – भाजपा

 

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट केवल झूठी घोषणा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर बार बजट पेश करना मतलब झूठी घोषणाएं करना है। क्योकि पूर्व की जो घोषणाएं कांग्रेस सरकार ने की वो अभी तक भी पूरी नहीं  हुई। भाजपा के जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा ने आरोप लगया कि सरकार को तीन वर्ष से ज्यादा होने पर अभी तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। पिछले बजट घोषणा मे युवा बेरोजगारों के लिए कांग्रेस सरकार ने कहा कि हम इनको 3500 रुपये भत्ता देंगे लेकिन आज तक भी ये इनके वादे पर खरे नहीं उतरे और युवाओं से झूठे झांसे दे देकर उनसे भत्ते के ऑनलाइन फॉर्म भरवाते रहे।

 

 

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट पेश करना सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन उन घोषणाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना भी आवश्यक है। साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानी मीणा, कमल मीणा, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, बलवीर सिंह सहित युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मुरली गौतम, मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री योगेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा तनवीर अहमद ने कांग्रेस को युवा विरोधी सरकार बताते हुए बजट को युवा, किसान, महिलाओं के लिए निराशाजनक वाला बजट बताया है।

 

BJP workers said that Congress budget only false announcement

आम आदमी के सपनों का साकार करने वाला बजट – कांग्रेस

जिला कांग्रेस ने राज्य की गहलोत सरकार की ओर से बुधवार को पेश किये गए बजट को आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला बताते हुए आशा व्यक्त की है कि ये बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगा साथ ही कृषि एवं इससे सम्बन्धित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहली बार अलग से किसान बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने बजट प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों एवं कोरोना महामारी से जूझने के बाबजूद भी अपने कुशल वित्तीय प्रबंधों के दम पर बजट प्रावधानों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं, कर्मचारियों, विधार्थियों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उन्हें राहत प्रदान की है।

 

 

बजट में जहां कोई नया कर नहीं लगाया गया है वहीं कोरोना के कारण भारी नुकसान उठाने वाले पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया जाना सराहनीय कदम है। बजट प्रस्तावों से राजस्थान में विकास को नई गति मिलेगी साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होने से युवाओं और बेरोजगारों को राहत मिल सकेगी। शर्मा ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर में रोप वे बनाने, पर्यटन स्थलों को विकसित किये जाने, पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिए जाने सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए की गई अनेक बजट घोषणाएं निसंदेह स्वागत योग्य है। जिनसे सवाई माधोपुर जिला विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !